Jokes

1. एक झगड़ालू पत्नी पति पर बरस रही थी और वह बेचारा मुंह लटकाये खड़ा हुआ था।

पत्नी बोल रही थी कायर कहीं के, तुम आदमी हो की चूहे?

पति गिड़गिड़ाया- श्रीमति जी, मैं आपका पति ही हूं अगर चूहा होता तो तुम थर-थर कांप रही होती।

2. अध्यापक- भाई चारे का प्रयोग करते हुए कोई वाक्य बनाओ।

चिंटू- जब दूध वाले से पूछा की तुम दूध इतना महंगा क्यों बेचते हो तो वो बोला भाई चारा महंगा हो गया है।

3. बॉस (संता से)- एक अच्छा शीशा लेकर आओ जिसमें मेरा चेहरा दिखायी दे।

संता- मैं सब दुकानों पर देख आया सब में मेरा चेहरा ही दिख रहा था।

4. एक औरत बड़ी हड़बड़ी में दंत चिकित्सक के क्लीनिक में पहुंची।

बोली- डॉक्टर साहब! मैं बहुत जल्दी में हूं। मुझे एक जरूरी मीटिंग में जाना है इसलिए एनस्थीसिया मत लगाइये और जल्दी से दांत बाहर निकाल दीजिये।

डॉक्टर ने मन ही मन कहा- कमाल की औरत है! फिर उस औरत से बोला- ठीक है, जैसी आपकी मर्जी। इस कुर्सी पर बैठ जाइये और बताइये कौन से दांत में दर्द है।

औरत ने दरवाजे के पास खड़े अपने पति को आवाज दी- चलो! डॉक्टर साहब को दांत दिखाओ।

5. उमा- पंडित जी मेरे 2 अफेयर हैं उनमें से किसके साथ मेरी शादी होगी? वो खुशनसीब कौन होगा।

पंडित जी - पहले के साथ शादी होगी, और दूसरा खुशनसीब होगा।

6. 1000 पन्नों की किताब कितने दिन में पढ़ी जा सकती है?

लेखक- 6 महीने में

डॉक्टर- 2 महीने में

वकील- 1 महीने में

इंजीनियर- पहले ये बताओं की परीक्षा कब है रातोंरात निपटा देंगे।

7. टूरिस्ट (गाइड से)- इस किले में कोई भूत है क्या?

गाइड- मैं यहां इतने सालों से काम कर रहा हूं, आज तक नही देखा।

टूरिस्ट- कितने साल हुए?

गाइड- 300 साल....

8. गुजराती प्रेमी (प्रेमिका से)- प्रिय मेरे कान में कुछ हल्का सा, कुछ नरम सा, कुछ नमकीन सा, कुछ मीठा सा कहो।

प्रेमिका- ढोकला।

9. बंता (संता से)- आओ जी चैस खेलें।

संता (बंता से)- तू चल मैं स्पोर्टस शूज पहनकर आता हूं।

10. संता (बंता से)- यार एक लड़की मुझे हंस कर देख रही है।

बंता (संता से)- अबे ध्यान से देख, हंस के देख रही है या देख कर हंस रही है।

11. संता बाइक से जा रहा था, लड़की को देख कर बाइक से गिर गया..

लड़की- ओह माई गॉड लगी तो नही?

संता- ओह सोणयों हम तो ऐसे ही बाइक से उतरते हैं।

12. संता [बंता से]- बंता ये बताओ कि एप्पल और ऑरेंज में क्या अंतर होता है।

बंता [संता से]- आसान है, ऑरेंज का कलर ऑरेंज होता है जबकि एप्पल का कलर एप्पल नहीं होता।

13. एक पागल खाने में पागल नाच रहे थे..।

एक पागल खामोश बैठा था।

डॉक्टर (पागल से)- तुम खामोश क्यों बैठे हो?

पागल (डॉक्टर से)- बेवकूफ मैं दूल्हा हूं।

14. पप्पू (डॉक्टर से)- आपको टांके लगाने आते हैं।

डॉक्टर (पप्पू से)- हां आते है, कहा लगाने हैं?

पप्पू- ये लो मेरी चप्पल में लगा दो।

15. डॉक्टर (मरीज से)- फिर से पेट में तकलीफ मैंने बाहर का खाना मना किया था।

मरीज- लेकिन मैं तो बाहर गया ही नहीं।

डॉक्टर- फिर ये कैसे हुआ?

मरीज- मैंने तो दो लार्ज पिज्जा घर पर ही ऑर्डर किए थे।

15. डॉक्टर (पप्पू से)- आपका वजन कितना है?

पप्पू (डॉक्टर से)- चश्मे के साथ 75 किलो।

डॉक्टर- और चश्मे के बगैर।

पप्पू- दिखता ही नहीं।

16. अध्यापिका- अंडे में से मुर्गी का बच्चा कैसे निकला?

चिंटू- ये कोई बड़ी बात नही है, ज्यादा रोचक ये है कि वो अंदर कैसे गया।

17. चिंटू - तुम्हारे पापा कितने साल के हैं।

पिंकी- जितने साल की मैं हूं।

चिंटू- वो कैसे।

पिंकी- जिस दिन मैं पैदा हुई थी उसी दिन तो वो पापा बने थे।

18. अध्यापक- जब बिजली चमकती है तो रोशनी पहले और आवाज बाद में क्यों आती है?

चिंटू- क्योंकि हमारी आंखें आगे और कान पीछे हैं।

19. चिंटू - मां, पापा बहुत शरीफ हैं।

मां- वो कैसे बेटा।

चिंटू - पापा जब भी किसी लड़की को देखते हैं तो अपनी एक आंख बंद कर लेते हैं।


20. पत्नी (पति से)- तुम्हें कुछ याद भी रहता है? जानते हो आज हमारी शादी की सालगिरह है।

पति (पत्नी से)- ओह, मैं सचमुच भूल गया था। आओ, दो मिनट का मौन धारण करें।

21. पत्नी (पति से)- सुनो जी, अगर तुम्हारे इसी रफ्तार से सिर के बाल झड़ते रहे तो एक दिन मैं तुम्हें तलाक दे दूंगी। मुझे गंजे लोग बिलकुल पसंद नही है।

पति (चौंककर)- अरे! मैं भी कितना बेवकूफ हूं, कुछ अच्छा मांगने के बजाए भगवान से हमेशा कहता रहा कि मेरे बाल सही सलामत रहे।

22. पति ने पत्नी से कहा कि आज मैं सभापति बनूंगा।

पत्नी बेलन दिखाते हुए बोली आप मेरे पति हो किसी दूसरे के नही बन सकते।

23. एक दंपत्ति अपनी शादी की चालीसवीं वर्षगांठ मना रहे थे। संयोग से उस दिन पत्नी का साठवां जन्मदिन भी था। उस रात उनके घर में एक परी प्रकट हुई। उसने उन दोनों से कहा कि वे दोनों इतने लम्बे समय से बड़े प्यार से रह रहे हैं जिससे वह बहुत खुश है। परी ने कहा कि वे उससे एक-एक वरदान मांग सकते हैं।

पत्नी, जो कि अपने पति से बेइंतहा प्यार करती थी, ने परी से कहा कि वह अपने पति के साथ दुनिया की सारी मनोरम जगहों की सैर करना चाहती है, पर उसके पास इतने पैसे नहीं है। परी ने अपनी छड़ी घुमाई और पत्नी के हाथ में हवाई जहाज के टिकटों से भरा लिफाफा आ गया।

अब मांगने की बारी पति की थी।

उसने एक मिनट सोचा फिर बोला- ईमानदारी से कहूं, तो मैं अपने लिए अपने से 30 साल छोटी पत्नी चाहता हूं।

परी ने अपनी छड़ी घुमाई और....।

पति महोदय तुरंत 90 साल के हो गये।

24. Santa:Yaar raat mein Suraj kaha chala jata he??

Banta:Suraj kahi nahi jata hai, Sirf andhere ki wajah se hum use dekh nahi paate... :D

25. Bush : Tujhe swimming aati hai.
Lalu : No.
Bush : Tere se kutta acha hai jo swim kar leta hai.
Lalu : Tuje aati hai ?
Bush : Haan
Lalu : Fir tere mai aur kutte mai kya farak hai ?


26. Teacher:- MotorCycle k Kitne Tyers Hote hai?
Smart Santa:- 6 Tyre
Teacher(Gusse se): How?
Santa:- 4 Motor k 2 Cycle k!